शादी तुड़वाने का ऐसे लिया बदला, मासूम से कुकर्म के बाद की हत्या
khaskhabar.com: गुरुवार, 15 दिसम्बर 2016 11:31 AM (IST)
इलाहाबाद में एक और वहशी और खौफनाक वारदात
हुई है । 8 साल के मासूम का
पहले अपहरण किया गया । परिजनों से फिरौती मांगी गई और मांग पूरी न होने पर मासूम
से कुकर्म किया गया बाद में उसकी हत्या कर दी गई । पुलिस ने वहशी हत्यारे को
गिरफ्तार कर लिया है । पुआल में छिपाया गया मासूम का शव भी बरामद हुआ है। आश्चर्य की
बात यह है कि हत्यारा ग्यारहवीं कक्षा का छात्र है ।
पूछताछ में पता चला कि बहन की
शादी तोड़वाने से नाराज युवक ने बदला लेने के लिये इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया ।
हालांकि उसके प्लान में कोई और भी शामिल था ? इस बावत उसने मुंह नहीं खोला है । घटना के
बाद से एकलौते बेटे की मौत पर पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है ।
जिले के होलागढ मालापुर गांव निवासी व्यापारी प्रदीप
जायसवाल के तीन बच्चों शिवा (8) सबसे बड़ा और एकलौता बेटा था । सोमवार को बारावफात की छुट्टी
होने के कारण शिवा अपनी बहन शिवानी व शिवांगी के साथ खेल रहा था । कुछ देर बाद वह करीब 10 बजे वह दोस्त सत्यम के साथ कंचा (गोली) खेलने मशगूल हो गया ।
तभी पड़ोसी विजय मौर्या भी वहां पहुंचा और साथ में ही खेलने लगा। थोड़ी देर में
सत्यम की गोली खत्म हो गई तो वह दुकान पर खरीदने चला गया । अब दो साल में होंगे युवाओं के सपने साकार : मुख्यमंत्री