aap will stop devlopment in punjab-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आम आदमी पार्टी पंजाब में चल रहे विकास को विनाश में बदल देगी- सुखबीर बादल

khaskhabar.com: शनिवार, 10 सितम्बर 2016 6:42 PM (IST)
आम आदमी पार्टी पंजाब में चल रहे विकास को विनाश में बदल देगी- सुखबीर बादल
जलालाबाद। पंजाब के उप मुख्य मंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि शिरोमणी अकाली दल -भाजपा सरकार की कोशिशों के परिणामस्वरूप बहुत मुश्किल से पंजाब में शान्ति और सद्भाव का वातावरण स्थापित हुआ है और राज्य उन्नति की नयी इबारतों लिख रहा है इसलिए विकास की गति को लगातार जारी रखने के लिए तीसरी बार भी पंजाब में अकाली-भाजपा सरकार को सेवा का मौका दिया जाना चाहिए। जलालाबाद विधान सभा क्षेत्र के संगत दर्शनों दौरान गाँव गुमानीवाला में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए उप मुख्य मंत्री ने कहा कि पंजाब पर हकूमत करन का ख्वाब ले कर इक_े हुए चरमपंथी गुटों को आगामी पंजाब विधान सभा चुनावों में करारी हार दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीते दिनों यूनाइटेड अकाली दल की तरफ से बुलायी गई कन्वेंशन में संयुक्त फ्रंट कायम कर चुनाव लडऩे के किए गए आह्वान को पंजाबियों द्वारा सिरे से नकार देना चाहिए क्योंकि चरमपंथी गुट पंजाब का माहौल फिर से एकत्र हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी के में बारे बात करते हुए उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल झगड़ालू बंदा है जिसे पंजाब की भलाई और तरक्की से कोई लेना -देना नहीं है और उसका छिपा हुआ एजेंडा है कि पंजाब में सत्ता प्राप्त कर वो मोदी सरकार से लड़ाई -झगड़े करे और राष्ट्रीय राजनीति में अपना आधार मजबूत करे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement