A Remarkable Example in the Grand Festival of Democracy: 100-Year-Old Kasturi Devi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोकतंत्र के महापर्व में अनूठी मिसाल : बयाना में 100 वर्षीय कस्तूरी देवी ने व्हीलचेयर पर पहुंचकर डाला वोट

khaskhabar.com: गुरुवार, 05 नवम्बर 2026 10:30 AM (IST)
लोकतंत्र के महापर्व में अनूठी मिसाल : बयाना में 100 वर्षीय कस्तूरी देवी ने व्हीलचेयर पर पहुंचकर डाला वोट
बयाना। पंचायत चुनाव के दौरान बयाना ग्रामीण क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर लोकतंत्र के प्रति निष्ठा और जागरूकता की प्रेरक तस्वीर सामने आई। यहाँ 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला कस्तूरी देवी ने शारीरिक अशक्तता को पीछे छोड़ते हुए व्हीलचेयर के सहारे मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शतायु उम्र में भी उनके इस उत्साह और जज्बे को देखकर केंद्र पर मौजूद मतदान कर्मियों और ग्रामीणों ने उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। '100 साल की उम्र, लेकिन जिम्मेदारी का जज्बा बरकरार'
मौके पर मौजूद शिक्षक संजीव जांगिड़ और देव नारायण ने बताया कि कस्तूरी देवी का यह कदम युवाओं और आम मतदाताओं के लिए एक बड़ा संदेश है। 100 वर्ष की आयु में भी लोकतंत्र के प्रति उनका यह समर्पण साबित करता है कि जागरूक नागरिक के लिए मताधिकार का प्रयोग कितना महत्वपूर्ण है। उनकी इस भागीदारी ने लोकतंत्र के इस महापर्व में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement