A programme orgainize at constitution day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Constitution day: संविधान दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन

khaskhabar.com: शनिवार, 26 नवम्बर 2016 3:46 PM (IST)
Constitution day: संविधान दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन
सोनीपत। जिला जेल सोनीपत में जेल अधीक्षक जयकिशन छिल्लर की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी-कम-सचिव, जिला एवं विधिक प्राधिकरण सुखप्रीत सिंह मुख्य अतिथि थे। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अपने संबोधन में बन्दियों को संविधान के बारे में, धाराओं, कर्तव्य व मौलिक अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संविधान सर्वोच्च हैं, इसलिए इसका आदर हम सभी को करना चाहिए। जेल अधीक्षक ने बताया कि यह कार्यक्रम महानिदेशक कारागार हरियाणा यशपाल सिंघल के निर्देशानुसार करवाया गया। उन्होंने बन्दियों को भारत के संविधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बन्दियों को बताया कि भारत के संविधान का निर्माण डॉ0 भीम राव अम्बेडकर की अध्यक्षता में किया गया। भारत के संविधान के निर्माण में दो साल 11 महिने 17 दिन का समय लगा था। यह संविधान 26 नवम्बर 1949 को स्वीकार किया गया था, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement