50th anniversary celebration of Aman Bhabhul Devi and Laddaram on Sunday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमां भभूल देवी और लद्दाराम की 50 वीं बरसी उत्सव रविवार को

khaskhabar.com: शुक्रवार, 15 मार्च 2024 1:25 PM (IST)
अमां भभूल देवी और लद्दाराम की 50 वीं बरसी उत्सव रविवार को
शाहपुरा। स्थानीय नाथद्वारा सराय स्थित मातेश्वरी भंभूल देवी मंदिर की बाबा लद्दाराम एवं मातेश्वरी मंदिर की संस्थापक अमां जोते माँ की 50 वीं वर्षी उत्सव रविवार को बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। समाजसेवी मूलचंद बहरवानी ने बताया कि रविवार सुबह सवा 10 बजे से नाथद्वारा सराय झूलेलाल कॉलोनी स्थित दादा हेमराजमल झूलेलाल मंदिर में आयोजित इस वर्षी उत्सव के दौरान स्थानीय हरि शेवा उदासीन आश्रम के संत मयाराम उदासीन, गोविंद धाम के संत किशनदास, संकट मोचन हनुमान मंदिर के महंत बाबू गिरी महाराज सहित इच्छापूर्णी माता मंदिर की पारी माता एवं अन्य संत-महात्माओं द्वारा प्रवचन श्रृंखला तथा भगत उद्धवदास गायक बाबूलाल शर्मा द्वारा भजन-संगत में श्रद्धालुओं के साथ उनकी जीवनी पर प्रकाश डालकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। युवा समाजसेवी गुलशन कुमार विधानी के अनुसार कार्यक्रम के अंत में भोग लगाकर सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement