2 bike thieves arrested, 5 stolen bikes recovered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

2 बाइक चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की 5 बाइकें बरामद

khaskhabar.com: बुधवार, 23 अक्टूबर 2024 8:30 PM (IST)
2 बाइक चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की 5 बाइकें बरामद
कोंच। जालौन की कोंच कोतवाली पुलिस ने एट तिराहे से बुधवार की दोपहर करीब 2:00 बजे दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से चोरी की गई 5 बाइकें बरामद की गई है, पुलिस ने दोनों चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है। वही जानकारी के मुताबिक कोंच कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एट तिराहे से नेहरू उर्फ करण सिंह गौतम पुत्र राजेश कुमार एवं रोहित पुत्र बबलू उर्फ बलराम निवासी थाना कैलिया को गिरफ्तार कर लिया, पकड़े गए दोनों बाइक चोरों की कब्जे से चोरी की गई 5 बाइकें बरामद की गई है, फिलहाल पुलिस ने दोनों बाइक चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है, वहीं पकड़े गए चोरों के खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे पंजीकृत है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement