Creator of Dev Culture Yagya Father- Gayatri Mother- Dr. Chinmay Pandya-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देव संस्कृति के निर्माता यज्ञ पिता- गायत्री माता- डॉ. चिन्मय पंड्या

khaskhabar.com: सोमवार, 13 जनवरी 2025 4:22 PM (IST)
देव संस्कृति के निर्माता यज्ञ पिता- गायत्री माता- डॉ. चिन्मय पंड्या
उरई। जालौन की धरती, जो आध्यात्मिकता और वीरता की अनगिनत गाथाओं का साक्षी रही है, आज एक बार फिर राष्ट्र जागरण के यज्ञ में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी पावन भूमि पर आयोजित 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ ने आज संपूर्ण जनमानस में एक नई चेतना का संचार किया। अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति, डॉ. चिन्मय पंड्या, अपने तीन दिवसीय प्रवास के अंतिम चरण में आज जालौन उत्तर प्रदेश के उरई में आयोजित इस विराट महायज्ञ में पहुंचे। अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में डॉ. पण्ड्या ने कहा, यज्ञशाला की पावन भूमि जहाँ गायत्री महायज्ञ का पुनीत कार्य हो रहा है और हम सभी की उपस्थिति यहां किसी सौभाग्य से कम नहीं है। आज के व्यक्ति के अंदर इतनी समस्याएं हैं, इतना ज्यादा असंतोष हो गया है कि उसे दर दर भटकना पड़ता है। ऊपर वाले ने हमें हीरा बनाकर भेजा है, लेकिन मनुष्य कंकड़ बनकर बैठा है। यदि पत्थर बनकर बैठना ही है, तो नींव का पत्थर बनें, पारस का पत्थर बनें, मील का पत्थर बनें, या नहीं तो गुरुदेव एवं माताजी के युग निर्माण योजना की नींव का पत्थर बनें।
देव पूजन इस आलौकित कार्यक्रम में हजारों गायत्री परिजन एवं प्रबुद्धजन राष्ट्र के नवनिर्माण के लिए संकल्पित हुए। इस अवसर पर जालौन के जिलाधिकारी राजेश पांडेय को डॉ चिन्मय पंड्या ने परम पूज्य गुरुदेव का साहित्य भेंट किया। - खासखबर नेटवर्क

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement