District Magistrate Rajesh Kumar Pandey visited the blind school located at Lahariyapurva-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 5, 2026 2:06 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने लहरियापूर्वा स्थित नेत्रहीन विद्यालय का दौरा किया

khaskhabar.com: बुधवार, 08 जनवरी 2025 6:43 PM (IST)
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने लहरियापूर्वा स्थित नेत्रहीन विद्यालय का दौरा किया
जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने लहरियापूर्वा स्थित नेत्रहीन विद्यालय का दौरा किया और वहां के बच्चों के बीच गर्म वस्त्र, मिठाई, बिस्कुट, फल और अन्य जरूरी सामग्री का वितरण किया। दौरे के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय के बच्चों से मिलकर उनका हालचाल लिया और ठंड से बचने के लिए उन्हें स्वेटर और गर्म कपड़े दिए। उनके इस कदम से बच्चों के चेहरे पर खुशी की लहर छा गई। इसके अलावा, मिठाई, बिस्कुट और फल के पैकेट भी वितरित किए गए, जिससे बच्चों को अतिरिक्त खुशियों का अहसास हुआ। जिलाधिकारी ने विद्यालय के शिक्षकों से बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरतों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रशासन हरसंभव सहायता प्रदान करेगा और उनकी शिक्षा की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र देव शर्मा, सीएमएस प्रशांत निरंजन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रप्रकाश, समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह समेत अन्य सम्बंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement