Mystery of missing gold worth ₹75 lakh solved: Merta businessman employee hatched a conspiracy with accomplices-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

75 लाख के सोने की गुमशुदगी का पर्दाफाश: मेड़ता के व्यापारी के नौकर ने साथियों संग रचा षड्यंत्र

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026 1:57 PM (IST)
75 लाख के सोने की गुमशुदगी का पर्दाफाश: मेड़ता के व्यापारी के नौकर ने साथियों संग रचा षड्यंत्र
खास खबर। अजमेर मेड़ता सिटी के एक प्रतिष्ठित सर्राफा व्यापारी के साथ 75 लाख रुपये मूल्य के 500 ग्राम सोने की धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। व्यापारी के ही विश्वासपात्र नौकर ने अपने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया और बाद में बस से सोना चोरी होने का नाटक रचा। हालांकि, पुलिस की तत्परता से साजिश का भंडाफोड़ हो गया और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
साजिश और वारदात का घटनाक्रमः
पीड़ित सर्राफा व्यापारी भरत सोनी के अनुसार, उन्होंने अपने दो साल पुराने कर्मचारी मोहम्मद बिलाल को 4 नवंबर की सुबह जयपुर से 500 ग्राम सोना लाने के लिए भेजा था। 5 नवंबर की सुबह बिलाल जयपुर से सोना लेकर बस द्वारा रवाना हुआ। अजमेर पहुंचने पर उसने पहले से तय योजना के तहत अपने रिश्तेदार आसिफ (निवासी रावत नगर, फायसागर रोड) और फ़रान (निवासी अंदरकोट) को अजमेर बस स्टैंड पर वह सोना सौंप दिया।
गुमशुदगी का नाटक और पुलिस की कार्रवाईः
सोना साथियों के हवाले करने के बाद बिलाल ने व्यापारी भरत सोनी को फोन कर झूठी सूचना दी कि बस में सफर के दौरान उसका सोने का पैकेट कहीं गुम हो गया है। बिलाल के बयानों में बार-बार बदलाव आने और उसके संदिग्ध व्यवहार को देखकर व्यापारी को उस पर गहरा शक हुआ। इसके तुरंत बाद भरत सोनी ने सिविल लाइंस थाने में आपराधिक मामला दर्ज कराया। थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना देरी किए घटनास्थल का मुआयना किया और बिलाल को कड़ाई से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। सघन पूछताछ में बिलाल टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
मुख्य आरोपी मोहम्मद बिलाल गिरफ्तारः
सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद बिलाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब फरार चल रहे सह-आरोपियों आसिफ और फ़रान की संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही गबन किए गए 75 लाख रुपये कीमत के सोने की बरामदगी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement