Head Constable and Middleman Arrested While Accepting ₹15,000 Bribe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हैड कांस्टेबल और दलाल गिरफ्तार

khaskhabar.com: गुरुवार, 03 सितम्बर 2026 7:37 PM (IST)
15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हैड कांस्टेबल और दलाल गिरफ्तार
बारां। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. इकाई बारां द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी रामनिवास हाल हैड कानिस्टेबल नम्बर 1445, पुलिस थाना कवाई, जिला बारां को परिवादी गिर्राज नागर के विरूद्ध आईन्दा एक्ट की कार्यवाही एवं झूठे मुकदमे में नहीं फंसाने की एवज में दलाल हंसराज राठी पुत्र रामप्रसाद, निवासी ग्राम कोहनी, थाना कवाई, जिला बारां के माध्यम से 15,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी बारां को एक शिकायत इस आशय की मिली कि थाना कवाई पर पदस्थापित रामनिवास, हैड कानिस्टेबल द्वारा परिवादी के विरूद्ध एक्ट की कार्यवाही एवं झूठे मुकदमे में नहीं फंसाने की एवज में 70,000 रुपये रिश्वत की मांग कर परिवादी को परेशान किया जा रहा है। जिस पर रिश्वत मांग का सत्यापन करवाया गया तो आरोपी रामनिवास, हैड कानिस्टेबल, थाना कवाई द्वारा 15,000 रुपये की रिश्वत मांग करना पाया गया। जिस पर ओम प्रकाश मीना, उप महानिरीक्षक पुलिस के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी बारां के कालू राम वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टीम द्वारा ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी रामनिवास, हैड कानिस्टबल को दलाल हंसराज राठी के माध्यम से 15,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी द्वारा रिश्वत राशि परिवादी के गांव के हंसराज राठी, दलाल को दिलवाई गई। जिसे ए.सी.बी. टीम द्वारा बरामद कर लिया गया।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के सुपरवीजन में आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
-किसी व्यक्ति के विरुद्ध एसीबी में प्रकरण ( अभियोग, प्राथमिक जांच, आदि) दर्ज होने पर ACB से सीधे संपर्क कर अपना पक्ष/स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया जा सकता है।प्रस्तुत स्पष्टीकरण के ACB द्वारा विस्तृत विश्लेषण के उपरांत ही अनुसंधान में निर्णय लिया जाना ACB की कार्य प्रणाली का हिस्सा हैयह जानकारी एसीबी के डर से धोखाधड़ी आदि के शिकार होने की संभावना के संदर्भ में महत्वपूर्ण है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के टोल फ्री नम्बर 1064 एवं व्हाट्सएप हेल्पलाईन नम्बर 9413502834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी सहायता करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement