Dead woman found living with boyfriend-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मृत युवती प्रेमी के साथ जीवित मिली

khaskhabar.com: सोमवार, 08 अगस्त 2016 11:27 PM (IST)
मृत युवती प्रेमी के साथ जीवित मिली
भरतपुर। डीग में एक लापता युवती को उसके परिजनों ने पहले तो गुमशुदा बता दिया। बाद में जब अज्ञात लाश मिली तो उसकी पहचान कर एक नामजद युवक के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज करा दिया। बाद में जब पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने जांच की। पता चला कि युवती जीवित है और अपने प्रेमी के साथ उत्तरप्रदेश के हाथरस में मिली। बाद आरोपी युवक को निर्दोष साबित हुआ। सामई खेडा गांव से गीता के गुमशुदगी एवं अपहरण कर ले जाये जाने के संबंध में डीग थाना पर मुकदमा दर्ज हुआ था। यह लडकी अपने प्रेमी के साथ भाग गई। बाद में आर्य समाज रीति से शादी करने के बाद अजमेर पुष्कर घूमने के बाद प्रेमी पति के परिजनों के पास जोधपुर रहने लग गई। इस दौरान परिजनो ंने पुलिस को बताया कि मथुरा की नहर में जो महिला की लाश मिली है वह उसकी पुत्री है। गांव वालों को ले जाकर उसकी पहचान कराने के बाद मथुरा पुलिस से शव को लाकर गांव में दाह संस्कार भी कर दिया। और पुलिस में नामजद आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज करा दिया। लेकिन इस मामले में संदेह होने पर एएसपी सुरेन्द्रसिंह कविया ने जांच की तो मामला आपसी द्वेष के कारण जिन्दा महिला को मृत बताना पाया गया। जांच के दौरान पुलिस ने उसके प्रेमी को बुलाकर पूछताछ की तो बताया कि उस लडकी से संबंध रहे हैं लेकिन कुछ महीनों के बाद उसका उससे कोई वास्ता नहीं रहा। बाद में कॉल डिटेल के आधार पर गोवर्धन के जतीपुरा क्षेत्र से एक युवक का नाम आने पर उसकी लोकेशन उत्तरप्रदेश के हाथरस क्षेत्र के गांव में मिलने पर पुलिस ने अपने तरीके से उस ब्राह्मण लडके को लाकर पूछताछ की तो उसने बताया िकवह नीम का थाना में मशीनरी का काम करता है और गीता से उसने आर्य समाज के बाद कोर्ट मैरिज भी कर ली है और उसे अजमेर पुष्कर के बाद अपने भाई भाभी के पास जोधपुर में रखा हुआ है और वह जिंदा है। मेरी कल ही बात हुई है बाद में पुलिस अधिकारियों से बात करने के बाद उस लडकी गीतो जोधपुर से डीग लाया गया जो सोमवार की शाम को डीग थाने पहुंची है। एक बार तो लडकी के पिता नरेश शर्मा और परिजनो ंने गीता से बात करने पर कह दिया कि यह तो भूतनी है उसकी पुत्री तो मर चुकी है। बाद में अपने सामने देखकर उन्हें विश्वास हुआ और हकीकत सामने आ गई और निर्दोष युवक हत्या के मामले में फंसने से बच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement