khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 अगस्त 2016 7:42 PM (IST)
हरियाणा से लावारिस गाय लेकर आए कार्यकर्ता
आम
आदमी पार्टी द्वारा आयोजित धरने के दौरान आप कार्यकर्ता अपने साथ लावारिस
गायों को भी लेकर आए हुए थे। आप कार्यकर्ता हरियाणा की लावारिस गायों को
विधानसभा परिसर तक ले जाना चाहते थे। जिन्हें पुलिस ने रोक लिया। नवीन
जयहिंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा आने वाले दिनों में गायों के मामले
में भाजपा सरकार के खिलाफ शुरू किए गए पोल खोल आंदोलन को और तेज किया
जाएगा।