Zindagi do pal -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘दो पल जिंदगी’ बस तेरा साथ मिल जाए

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 दिसम्बर 2016 6:20 PM (IST)
‘दो पल जिंदगी’ बस तेरा साथ मिल जाए
जयपुर। रॉक और पॉप के तरानों के बीच कानो को राहत पहुंचाने वाले तरानों की भरमार वाले एल्बम दो पल जिंदगी के पहले गाने का अनावरण मंगलवार को पिंक सिटी प्रेस क्लब में हुआ। बीकानेर के युवा गायक विशाल राव की सुरमई आवाज से सजे इस एलबम को एक समारोह में संगीतकार डांगी ब्रदर्स , दिनेश ओझा, सुमेर कुमार, अशोक विश्नोई, महेश पुरोहित, इमरान खान, आकांक्षा भोजक की मौजूदगी में जनता को समर्पित किया। आयोजन में बोलते हुए अशोक विश्नोई ‘ रेपरिया बालम’ ने कहा कि इस वीडियो में मेहनत साफ़ तौर पर देखने को मिल रहा है। राजस्थान में हुनर को आगे बढ़ाने की जरूरत है और इसी कड़ी में यह एलबम मिल का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर डांगी ब्रदर्स के सुमेर डांगी कहा कि एलबम में संगीत में रैप और सिंगिग का नया मिश्रण है सही मायने में लोगो को इसके गीत पसन्द आएंगे। हमने अपनी पूरी मेहनत की है एलबम जो हर तराने में नजर आएगी। आयोजन में भाजयुमो के महेश पुरोहित ने कहा कि बेटी बचाओ अभियान को यह एलबम समर्पित है और सभी को इसके तराने पसन्द आएंगे। इस आयोजन में एलबम विमोचन समारोह में गायक विशाल राव ने टाइटल ट्रेक गुनगुना कर हर किसी का दिल जीत लिया। आयोजन में आभार प्रकट करते हुए सह गायिका आकांक्षा भोजक ने अपने पहले प्रोजेक्ट के अनुभव को साझा करने के साथ दर्शकों से इस एलबम को सफल बनाने की अपील की। इस आयोजन और एल्बम के गाने की तारीफ करते हुए इमरान ने कहा कि बीते साल भर से सामान्य परिवार से जुड़े होने के बावजूद अपनी पॉकेट मनी को बचा कर एक एलबम बनाने की युवा की ज़ुस्तज़ु इस एलबम में हर किसी को नजर आएगी। दो पल जिंदगी विशाल राव के सुरो से सजा होने के साथ साथ इस एलबम में अभिनेता होने के साथ साथ गीतकार भी है। प्रेम त्रिकोण पर आधारित इस वीडियो में विशाल के साथ सह गायिका आकांक्षा भोजक है। सोगस्टार बैनर तले बने इस वीडियो एल्बम के डिजिटल पार्टनर यूनिवर्सल म्यूजिक और रोजिऩ ने रैपर की भूमिका अदा की है।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement