फरीदाबाद । वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद के एमएससी रसायन विज्ञान के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय सीमेंट एवं भवन सामग्री परिषद् (एनसीबी), फरीदाबाद का दौरा किया तथा भवन निर्माण सामग्री गुणवत्ता एवं निर्माण प्रक्रिया की जानकारी हासिल की। विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान की पाठ्यक्रम की संयोजक सहायक प्रोफेसर बिन्दु मंगला की देखरेख में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय सीमेंट एवं भवन सामग्री परिषद् के अधिकारियों से मुलाकात की तथा सीमेंट एवं भवन सामग्री की प्रक्रिया को समझा। विद्यार्थियों ने सीमेंट निर्माण में प्रयोग होने वाली मशीनों तथा गुणवत्ता जांच में प्रयोग होने वाले उपकरणों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।
यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदीयह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट