भरतपुर । राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ की ओर से सोमवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन नेहरू भवन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख चिकित्सा अधिकारी श्याम सुन्दर एवं अध्यक्ष संघ के प्रदेशाध्यक्ष जनक सिंह शेखावत थे।
कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, जिला कैमिस्ट एसो. के अध्यक्ष जगदीश गुप्ता, जिला औषधि अधिकारी धीरज शर्मा, डॉ. संदीप शर्मा एवं जिला फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल थे। कार्यक्रम शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ जिला महामंत्री बनवारी लाल शर्मा ने प्रतिवेदन पढ़ा। जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने स्वागत भाषण में कहा कि पिछले 2 वर्षों से लगातार संघ द्वारा स्थानीय विधायक विजय बंसल, बीसूका उपाध्यक्ष डॉ. दिगम्बर सिंह, संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर के माध्यम से निरंतर मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री को फार्मासिस्टों की समस्या से अवगत कराया जा रहा है। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए पीएमओ डॉ. श्याम सुन्दर ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद वह संविदा कर्मियों के कम वेतन के मसले को शीघ्र निस्तारित करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष जनक सिंह शेखावत ने कहा कि फार्मासिस्ट ग्रेडपे, कैडर गठन, हार्ड डयूटी एलाउन्सेज और अन्य राज्येां की तरह पे्रस्क्रप्शन लिखने का अधिकार फार्मासिस्टों को मिलना ही चाहिये। और जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं हम संघर्षरत रहेंगे। प्रदेश कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा ने भी सभी को संगठित होने का आव्हान किया। विशिष्ठ अतिथि धीरज शर्मा ने कहा कि फार्मासिस्टों को अपनी सभी समस्याओं को एकमत होकर उठाना चाहिये। डॉ. संदीप शर्मा ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर लक्ष्मीकांत सैनी फार्मासिस्ट जागृति संस्थान,राजवीर सिंह, नरेन्द्र सिंह, जीत सिंह, योगेश कुमारी आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। संचालन अर्चना बंसल एवं आभार प्रदर्शन राजेश कटारा ने किया। अन्त में अतिथियों को स्मृति चिंह भेंटकर कार्यक्रम का समापन किया गया।