Workshop on interview techniques-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इंटरव्यू तकनीक पर कार्यशाला

khaskhabar.com: रविवार, 11 सितम्बर 2016 7:27 PM (IST)
इंटरव्यू तकनीक पर कार्यशाला
बीकानेर। साक्षात्कार व्यवहार का परीक्षण करता हैं जहां ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक उत्कृष्टता को परखा जाता है। यह विचार डॉ. गौरव बिस्सा ने मरूधर इंजीनियरिंग महाविद्यालय में आयोजित साक्षात्कार तकनीक विषय कार्यशाला में बतौर मुख्य वक्ता व्यक्त किए। उन्होनें कहा कि साक्षात्कार के प्रश्नोतर को लिखकर तैयार करना आवश्यक है और साथ ही बॉडी लेंग्वेज, विचार की गहराई और प्रभावी कम्युकेशन होना आवश्यक है। डॉ. गौरव बिस्सा ने विद्यार्थियों को प्रोयागिक एक्सरसाईज करवाते हुए साक्षात्कार के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों का अभ्यास भी करवाया। उन्होनें कहा कि अन्य ज्ञान की जानकारी, करंट अफेयर, देश की विभिन्न और सरकारी नितियों की जानकारी भी अभ्यर्थी को होनी चाहिये। उन्होनें साक्षात्कार के दौरान पहने जाने वाले परिधानों, संम्प्रेषण करने के कौशल, वार्तालाप के तरीके और प्रश्नों के उत्तर देते समय रखी जाने वाली सावधानियों का विश्लेषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में कॉलेज के ट्रेनिंग एवं प्लेस्मेंट अधिकारी डॉ. अमित सांधी ने वर्तमान कार्पोरेट जगत में स्किलस की महता प्रतिभाती करते हुए स्वागत उद्धबोधन दिया। कॉलेज की अकादमिक डीन डॉ. सुनीता सांगानेरिया ने कार्यक्रम की महता व वर्तमान समय में विद्यार्थियों की तकनीकी ज्ञान की उत्सुकता का बल दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अभिषेक तिवारी, सुनीता चौधरी, जयदीप मनोचा, अजयपाल, डॉ. मोनिका अग्रवाल, नेहा गोस्वामी और भुवनेश शर्मा ने अति महत्वपूर्ण योगदान देते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन अंतिम वर्ष मेकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र आलोक चंद्र ने किया। इस कार्यक्रम में इंजीनियरिंग की विभिन्न शाखाओं के छात्र दिवांशु ने वर्तमान व्यवसायिक समाचार, मेकेनिकल के अभिषेक ने जॉब अलर्टस पर विशेष सूचना प्रस्तुत की। केनन, आशिष तथा प्रभात ने सभी शाखाओं से संबधित प्रमुख कम्पनियों के बारे में विस्तार से बताया। महाविद्यालय के निदेशक प्रो. मधुकर बागडिय़ा व प्राचार्य डॉ. जावेद खान भूट्टो ने सभी विद्यार्थियों को कार्यक्रम के आयोजन पर बधाई दी तथा व्याख्याताओं को शुभकामनाऐं दी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement