Workshop held on cashless transactions-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कैशलेस ट्रांजेक्शन पर कार्यशाला सम्पन्न

khaskhabar.com: रविवार, 18 दिसम्बर 2016 7:05 PM (IST)
कैशलेस ट्रांजेक्शन  पर कार्यशाला सम्पन्न
भरतपुर। शहर के बीनारायण गेट स्थित भारतीय नरेन्द्र मोदी संघ के द्वारा कैशलेस ट्रांजेक्शन पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रदेश सचिव दीपक सोलंकी ने बताया कि प्रधानमंत्री के द्वारा की गई नोटबन्दी देश के लिए बडा ही अहम फैसला है, इससे भष्ट्राचार पर तो रोक लगेगी ही साथ देश तरक्की की राह पर भी अग्रसर होगा। हालांकि अभी लोगों को थोडी तकलीफ उठानी पड़ रही है , लेकिन नए जमाने की कई तकनीकों के चलते हम कैशलेस ट्रान्जेक्शन कर सकते हैं। पेटीम, रूपे, एसबीआई बडी, एटीएम कार्ड के माध्यम से हम आसानी से छोटे-बड़े लेनदेन हेतु डिजीटल भुगतान कर सकते हैं। यह आपका डिजिटल पॉकेट है, इससे अपने सभी खर्चे, शॉपिंग, रिचार्ज एवं रेल, हवाई जहाज टिकिट बुकिंग तथा अन्य उपयोगी जरूरतें कैशलेस, बिना नगद भुगतान किये कर सकते हैं।

[@ मंदिर में आया चोर, कैमरे में कैद हुई करतूत ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement