Workers received incomplete air less Bicycles -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रमिकों को मिली हवा विहीन इन्कम्प्लीट साइकिलें

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 दिसम्बर 2016 12:28 PM (IST)
श्रमिकों को मिली हवा विहीन इन्कम्प्लीट साइकिलें
सोहावल। आननफानन में सपा शासन द्वारा 1500 श्रमिकों को सोहावल में सायकिल बांटी गयी। सायकिल पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे लेकिन मौके से कोई भी सायकिल चलाकर जाने लायक नहीं रही। हवा विहीन साइकिलों में किसी का ब्रेक टूटा था तो किसी का कैरियर टूटा मिला। विधान सभा स्तर पर बुधवार को तहसील मुख्यालय पर समाजवादी साइकिलों का बितरण हुआ। विधायक आनंदसेन यादव सपा के जिला अध्यक्ष जय शंकर पाण्डेय उप श्रमायुक्त रचना केशरवानी की मौजूदगी में बांटी गयी। इन साइकिलों में हवा तक नहीं रही। किसी की ब्रेक टूटी मिली तो किसी का कैरियर लटकता मिला। कोई भी सायकिल बिना मरम्मत कराये चला कर जाने लायक नहीं रही। इसे लेकर महिला श्रमिको मे रोष दिखाई पड़ा। इस अवसर पर विधायक आनंद सेन ने कहा कि सपा की सायकिल श्रमिकों के जीवन में बेहतरी लाएगी। उनका परिवार खुशहाल होगा। जय शंकर पाण्डेय ने इसे सरकार का गरीबों को तोहफा बताया। इस मौके पर मौजूद लोगों में उप जिला अधिकारी दीपा अग्रवाल सपा के कई नेता सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी शामिल रहे।
फ्लिपकार्ट कंपनी को लगाया पचास लाख का फटका

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement