कैथल। जाट डिग्री कॉलेज की जूडो खिलाडियों ने हिसार के राजकीय महाविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय इंटर कॉलेज जूडो प्रतियोगिता में दो पदक हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। मनीषा ने 57 किलोग्राम वर्ग में अपने प्रतिद्वंद्वी पछाड़ कर रजत पदक हासिल किया जबकि 48 किलोग्राम वर्ग में सीमा ने कांस्य पदक हासिल किया।