khaskhabar.com: सोमवार, 03 अक्टूबर 2016 10:44 AM (IST)
भीलवाड़ा। रविवार का दिन क्रिकेट खेल जगत के लिए यादगार पल का गवाह बना । अवसर था महर्षि गौतम क्रिकेट अकादमी के शुभारम्भ का । खेल नगरी के नाम से विख्यात भीलवाड़ा जिले को क्रिकेट में ख्याति मिले । जिले का खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर का प्रदर्शन कर सके इसके लिए भीलवाड़ा के युवा अनुभवी रणजी खिलाडिय़ों एंव महर्षि गोतम संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में महर्षि गौतम क्रिकेट अकादमी का शुभारम्भ रविवार को इन्डियन प्रीमियर लीग राजस्थान रॉयल के खिलाड़ी ईशांत याग्निक , महर्षि गौतम शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष मुरलीधर पांडे ,नगर परिषद उपसभापति मुकेश शर्मा ने किया । इस मौके पर याग्निक ने कहा अकादमी की स्थापना से खिलाडियो को अपने खेल में अच्छे प्रदर्शन का मौका मिल सकेगा । इसके लिए अकादमी में युवाओं को की प्रतिभा को तराशा जाएगा । अकादमी में अच्छी गुणवत्ता के विकेट तैयार किये गए है ,बोलिंग मशीन , क्रिकेट बैट , सहित संपूर्ण क्रिकेट किट से खिलाडिय़ों के प्रदर्शन में सुधार किया जायेगा।
अकादमी के प्रशिक्षक एंव रेलवे रणजी खिलाडी सूर्य प्रकाश सुवालका ने बताया कि अकादमी प्रति दिन प्रात: 6 से 9 एंव शाम को 4 से 7 संचालित ली जायेगी । अकादमी हर साल 101 खिलाडिय़ों को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करेगी साथ ही प्रति वर्ष 11 चयनित खिलाडिय़ों को प्रदेश एंव राष्ट्रीय स्तर की तैयारी ख्याति प्राप्त कोच के द्वारा विभिन्न अकादमियों में करवाई जाएगी । इस अवसर पर महर्षि गौतम संस्था अध्यक्ष मुरलीधर पांडे एंव उपसभापति मुकेश शर्मा ने कहा कि अकादमी भीलवाड़ा क्रिकेट जगत के लिए मील का पत्थर साबित होगी । खिलाड़ी देश में भारत का नाम रोशन करेंगे । इसके लिए अन्य क्रिकेट अकादमियों ,भीलवाड़ा के श्रेष्ठ खिलाडियो प्रशासनिक अधिकारियों एंव समस्त खेल प्रेमियों का सहयोग लिया जाएगा । समारोह में डी सी ऐ से महेंद्र नाहर ,रणजी एंव रेलवे खिलाड़ी शैलेंद्र गहलोत सहित खेल प्रेमी मोजूद रहे ।