Will campaign against corruption-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भ्रष्टाचार के खिलाफ चलेगा अभियान

khaskhabar.com: बुधवार, 02 नवम्बर 2016 4:10 PM (IST)
भ्रष्टाचार के खिलाफ चलेगा अभियान
गुरुग्राम । विशेष पुलिस महानिदेशक विजिलेंस गुरुग्राम शील मधुर ने बताया कि विजिलेंस विभाग द्वारा 5 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान आम जनता को भय व भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गईं जिसमें उन्हें भ्रष्टाचार समाप्त करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। दफ्तर में काम के बदले कोई भी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत नहीं ले सकता। काम के बदले सिर्फ सरकारी फीस ही लगती है। इसलिए लोग जागरूक हों। लोग जागरूक होंगे तो भ्रष्टाचार अपने आप खत्म हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि विजिलेंस विभाग के अधिकारी अब आम जनता को स्कूलों, कॉलेजों के छात्रों, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो तथा सामाजिक संगठनों के बीच जाकर लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक कर रहे है। यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्च यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था!

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement