Will campaign against corruption Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भ्रष्टाचार के खिलाफ चलेगा अभियान

khaskhabar.com: बुधवार, 02 नवम्बर 2016 4:11 PM (IST)
भ्रष्टाचार के खिलाफ चलेगा अभियान
इस दौरान आम जन से भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सुझाव भी लिए जा रहे हैं ताकि भ्रष्टाचार को शुरू होने से पहले ही उसे रोका जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य चौकसी ब्यूरो का प्रमुख उद्देश्य लोक सेवको के द्वारा किये गए भ्रष्टाचार के विरुद्ध कारवाही करना, राजस्व की चोरी रोकना तथा हर प्रकार के भ्रष्टाचार आचरण की सूचना एकत्रित कर उन पर कार्यवाही करना है। विजिलेंस की ओर से सरकारी कार्यालयों में डिस्पले बोर्ड लगाए जा रहे है, जिन पर विजिलेंस विभाग के फोन नम्बर 0124- 2219043, 2321428 व 2219294 तथा ईमेल आईडी infosvbggm@gmail.com लिखी गई है जिसके माध्यम से लोग शिकायत कर सक ते हैं। इन शिकायतों पर विजिलेंस विभाग द्वारा जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी । अगर किसी का बिना रिश्वत लिए भी काम लटकाया जा रहा है तो ऐसे लोग भी शिकायत कर सकते हैं ताकि उन शिकायतों पर भी कार्यवाही की जा सके। इस दौरान विजिलेंस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार उन्मूलन, ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखने की शपथ ली। यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्च यह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तार

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement