will awarded Clean school in district -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 10:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिले में स्वच्छ विद्यालय होंगे पुरस्कृत

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 सितम्बर 2016 10:57 PM (IST)
जिले में स्वच्छ विद्यालय होंगे पुरस्कृत
डूंगरपुर। सरकार द्वारा दिए जाने वाले स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के तहत जिले के विद्यालयों के चयन के लिए जिले में सर्वे कार्य जारी है। जिला कलेक्टर सुरेन्द्र कुमार सोलंकी के निर्देशानुसार बनाई गई टीम में जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) मणीलाल छगन और फिनिश सोसायटी के निहाल अहसन द्वारा चिह्नित स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसके तहत अब तक सात स्कूलों का निरीक्षण किया और इनमें शौचालय की उपलब्धता, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं मिड-डे-मिल से पहले साबुन से हाथ धोने के संबंध में जानकारी संकलित की गई। यह रिपोर्ट मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर स्वच्छ विद्यालयों का चयन कर 50 हजार रुपए का पुरस्कार तथा प्रमाण प्रत्र प्रदान किया जाएगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement