जयपुर। राज्य में मनाया जा रहा 62 वां वन्य प्राणी सप्ताह का समापन समारोह शुक्रवार को आयोजित होगा। समारोह 12 बजे से नाहरगढ़ जैविक उद्यान में आयोजित होगा। उप वन संरक्षक वन्य जीव आकांक्षा चौधरी ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि पर्यावरण मंत्री राजकुमार रिणवा होंगे। समारोह में सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रत्येक वर्ग के लिए तीन-तीन पुरस्कार दिए जायेंगे। वन्य प्राणी सप्ताह के दौरान कक्षा एक से 12 वीं तक के छात्र छात्राओं के लिये पक्षी व चित्र पहचान, क्विज, हिंदी व अंग्रेजी निबंध, लघु नाट्य एवं स्पोर्ट पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।