भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा आज जनपद
ललितपुर में प्रवेश कर रही है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती कंचन जायसवाल, जनपद
यात्रा संयोजक रामरतन कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिराम निरंजन एवं
भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह लोधी ने सयुक्त रूप से पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए
बताया कि 6 नवम्बर को परिवर्तन यात्रा बबीना होकर तालबेहट पहुंचेगी । जिलाध्यक्ष रमेश सिंह लोधी
यात्रा का स्वागत एवं अगवानी करेंगे। रात्रि विश्राम तालबेहट में होगा । 7 नवम्बर
को तालबेहट के प्रदर्शनी मैदान में आमसभा होगी यात्रा तेरई फाटक होते हुए ग्राम
बासी में सभा को सम्बोधित करते हुए ललितपुर नगर में 3 बजे प्रवेश करेगी मन्नू
पेट्रोल पंप हाईवे पर यात्रा का स्वागत होगा।
यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया
यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC