Advertisement
सलूंबर में 5 मासूमों की मौत पर रणभेरी : जूली ने सरकार को ललकारा— शर्म करो! लाशों पर राजनीति बंद करो, वोटों की फिक्र है पर मासूमों की जान की नहीं!

"सरकार को सिर्फ वोटों की भूख"
जूली ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर हमला करते हुए दो बड़े आरोप लगाए:
कोई मदद नहीं: इतने दिन बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक रुपया तक नहीं मिला है। आदिवासी समाज को केवल वोट बैंक समझा जा रहा है।
सत्ता पक्ष नदारद: 5 बच्चों की चिताएं जल गईं, लेकिन सत्ता पक्ष का कोई बड़ा नेता संवेदना जताने तक नहीं पहुंचा। सरकार टीएसपी क्षेत्र के विकास के बजट को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा रही है।
भ्रष्टाचार और खराब सड़कों की पोल खोली
जूली ने विधानसभा में गूंजने वाले खोखले वादों पर तंज कसा— "मंत्री केवल जांच की बात करते हैं, पर धरातल पर कुछ नहीं होता। नरेगा का भुगतान अटका है, सड़कें टूटी पड़ी हैं और शिक्षा व्यवस्था दम तोड़ रही है।" उन्होंने चेतावनी दी कि दो साल बनाम पांच साल का राग अलापने से मासूमों की जान वापस नहीं आएगी, सरकार को काम करके दिखाना होगा।
"यह पिछड़ा इलाका है, यहां के मासूमों की जान की कोई कीमत नहीं? सरकार केवल भ्रष्टाचार में डूबी है और आदिवासी क्षेत्र का पैसा खर्च ही नहीं किया जा रहा।" — टीकाराम जूली, नेता प्रतिपक्ष
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सलूंबर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


