Advertisement
उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर स्लीपर बस बनी आग का गोला, खिड़कियों से कूदकर यात्रियों ने बचाई जान

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही परसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को रुकवाया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
परसाद थानाधिकारी नरेश कुमार मीणा ने बताया कि घटना के समय वे सलूंबर में एक बैठक में थे, लेकिन सूचना मिलते ही तत्काल टीम को मौके पर भेजा और आवश्यक निर्देश जारी किए। गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सलूंबर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


