मेवात। आधा दर्जन गांवों में दबालू माईनर के अधूरे निर्माण के कारण करोड़ों रुपए की लागत से बोई गई ज्वार, धान, बाजरा, गवार, कपास की फसल बर्बाद हो चुकी है। तो इलाके में जलभराव के चलते पशुओं के चारे का संकट भी पैदा हो चुका है। जिसके बाद शनिवार को जिला उपायुक्त मेवात ने इलाके का दौरान किया और जलभराव से हुई फसल बर्बादी को लेकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाए जाने का भरोसा दिलाया। उपायुक्त ने छछेड़ा, दबालू, छपेड़ा, खलीलपुर, हसनपुर, गांगौली सहित कई गांवों का दौरा किया। आपको बता दें कि माइनर के अधूरे निर्माण के चलसे बरसाती पानी का निकास नहीं हो सका है और हजारों एकड़ भूमि में बोई फसल बरबाद हो चुकी है।