टोंक। विधायक अजीतसिंह मेहता ने कहा हैं कि तीन साल में गांव न केवल तस्वीर बल्कि तकदीर भी बदली हैं। चाहे कुछ भी हो गांव के विकास के लिण् धन की कमी नही आएगी। विधायक अजीतसिंह मेहता बुधवार को टोंक विधानसभा क्षैत्र की डारडाहिन्द ग्राम पंचायत में डेढ करोड रूपये की लागत से सीसीरोड ,सार्वजनिक पार्क की चार दीवारी एवं ग्रामीण गौरव पथ सहित आधा दर्जन निमा्रण कार्यो के लाकार्पण समारोह में मुख्यअतिथि पद से ग्रामीणों को सम्बोधित कर रहें थे।
उन्होंने कहा कि तीन साल में टोंक विधानसभा क्षैत्र में गांवो की तस्वीर बदली हैं जिसका ही परिणाम हैं कि गांवो में पक्की सउके बनी हैं तो कहीं स्कूलों में नये भवन दिखाई देर रहे हैं। उन्होंने पालडी में सडक पर कीचड होने पर ग्रामीणों को प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन का जिक्र करते हुए हुए कहा कि सडक केपास सरकारी जमीन पर यदि किसी ने बाडा बनाया हैं तो वह या तो खुद ही हटा ले नही तो सख्ती से हटाना पडेगा । उन्होंने साफ शब्दो में चेताया कि अब टोंक विधानसभा क्षैत्र के गंाव प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमन्त्री वसुन्धरा राजे के सपनो का गांव होगा । कार्यक्रमो की अध्यक्षता सत्यनारायण चौधरी जिला प्रमुख टोंक ने की जबकि विशिष्ट अतिथि जगदीश गुर्जर प्रधान,जिला परिषद सदस्य खेमराज मीणा,भाजपा जिला मन्त्री राधेश्याम डोई,भाजपा देहात मण्डल अध्यक्ष रतलन लाल चौधरी ,भाजपा शहर मण्डल टोंक के उपाध्यक्ष प्रभु बाडोलिया थे। कार्यक्रम में भाजपा जिला मन्त्री रमेश गढवाल, सत्यनारायण यादव,राजकिशोर गुर्जर, विकास अधिकारी टोंक आर. डी. विजय भी मौजूद थे।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज