चंडीगढ़। इनेलो विधायक दल के उपनेता व हरियाणा के पूर्व कृषि
मंत्री जसविंद्र सिंह संधू ने प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा
रोहतक में पंजाब की महिलाओं के बारे दिए बयान को आपत्तिजनक बताया है जिसमें उन्होंने
पंजाब की महिलाएं को आम आदमी पार्टी से बचने की सलाह दी है। संधू ने इस बयान को बेहद घटिया और शर्मनाक बताया है। उ
न्होंने इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हुए अनिल विज से तुरंत माफी
मांगने और अपना ब्यान वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा
सरकार के स्वास्थ्य मंत्री को शायद पंजाब व पंजाब की बहादुर महिलाओं के इतिहास
बारे कोई जानकारी नही है जो कि पुरुषों के साथ बराबर रहकर अपनी रक्षा करने में
सक्षम होने के साथ साथ औरों की भी रक्षा करना भली भांति जानती हैं ।
उन्होंने कहा कि सिख
महिलाओं का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है जिन्होंने यातनायें सहते हुए छोटे छोटे बच्चों
के टुकड़े अपने झौली में डलवाये और बेहद बहादुरी व दृढ़ता से दुशमनों का हमेशा डट
कर मुकाबला किया। इनेलो विधायक दल के उपनेता व पूर्व कृषि मंत्री जसविंद्र सिंह
संधू ने हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री के पंजाब की महिलाओं के प्रति ब्यान की कड़ी
निंदा करते हुए पंजाब की महिलाओं से सार्वजनिक तौर पर माफ़ी मांगने और अपना ब्यान
तुरंत वापस लेने की मांग की है।