Advertisement
प्रधान की पिटाई का वीडियो वायरल, न्याय के लिए कोर्ट पहुंचे पीड़ित

दरअसल, 15 जून को भारी बारिश के बाद ग्राम प्रधान पूनम देवी के घर के पीछे पानी भर गया। जब उन्होंने पानी की निकासी को लेकर अपने पड़ोसियों से बात की तो मामला तूल पकड़ गया। आरोप है कि बात-बात में झगड़ा इतना बढ़ा कि पड़ोसियों ने प्रधान और उनके पति पर डंडों और ईंटों से हमला कर दिया।
बाल पकड़कर घसीटा, डंडों से पीटा
घटना के दौरान किसी ग्रामीण ने मारपीट की पूरी वीडियो बना ली, जो अब इंटरनेट पर वायरल है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रधान के पति संजय कुमार को लाठियों से पीटते हुए काफी दूर तक घसीटा जा रहा है। वहीं महिला प्रधान को भी बाल पकड़कर जमीन पर गिराया गया। यह दृश्य न केवल अमानवीय था, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाता है – जहां एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि को इस तरह पीटा जाए और प्रशासन मूकदर्शक बना रहे।
पुलिस ने की सिर्फ 'शांति भंग' की कार्रवाई
पीड़ितों ने तत्काल हीमपुर दीपा थाने में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की, लेकिन पुलिस ने सिर्फ एक आरोपी कुणाल के खिलाफ धारा 151 (शांति भंग) में चालान कर मामले को रफा-दफा कर दिया। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने गंभीर मारपीट के मामले को हल्के में लिया और दोषियों को बचाने की कोशिश की।
एसपी से गुहार, अब न्यायालय की शरण
पुलिस की इस लापरवाही से नाराज़ प्रधान पूनम देवी और उनके पति ने 17 जून को पुलिस अधीक्षक बिजनौर से लिखित शिकायत की। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चांदपुर सीओ को जांच का जिम्मा सौंपा है। वहीं, न्याय की आस में प्रधान के पति संजय कुमार ने अब न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।
पंचायत प्रतिनिधियों में आक्रोश
इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों में रोष है। उनका कहना है कि यदि एक चुनी हुई महिला प्रधान के साथ इस तरह का व्यवहार होगा और प्रशासन मूक बना रहेगा, तो आम ग्रामीणों का क्या होगा?
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बिजनौर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


