Advertisement
बिजनौर के 'विशाल' को कश्मीर में 'हमजा' बनाया, जबरन धर्म परिवर्तन से सदमे में परिवार, जांच जारी

भाजपा नेता मौसम चौधरी ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा, "बिजनौर का नाबालिग विशाल कश्मीर के कुपवाड़ा में बिलाल नाम के व्यक्ति की सुपुर्दगी में है। उसका नाम बदलकर हमजा कर दिया गया है। मंगलवार दोपहर तक विशाल बिजनौर पहुंच सकता है। उसके आने के बाद ही पूरा सच सामने आएगा।"
मौसम चौधरी ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि नाबालिग के साथ जबरन धर्म परिवर्तन बेहद गंभीर मामला है और कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी प्रशासन की है।
पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर संज्ञान लिया है। अधिकारियों ने कहा कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और परिजनों के आरोपों की सत्यता की जांच की जाएगी। यदि युवक नाबालिग साबित होता है और जबरन धर्म परिवर्तन की बात सही पाई जाती है तो संबंधित धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बिजनौर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


