Verbal command unit increased electricity bills, people display-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मौखिक आदेश पर बढ़ाई बिजली के बिलों में यूनिट, लोगों ने किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016 7:29 PM (IST)
मौखिक आदेश पर बढ़ाई बिजली के बिलों में यूनिट, लोगों ने किया प्रदर्शन
धौलपुर । जिले के बसेड़ी कस्बे में विद्युत निगम से जारी बिलो में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए लोगों ने बिलों को दुरुस्त कराये जाने की मांग को लेकर विद्युत निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के बताया कि विद्युत निगम की लापरवाही के चलते लोगों के दो माह के बिजली बिल बड़े पैमाने पर बीस से 40 हजार रूपये के आये हैं। लोगो का आरोप है कि विद्युत निगम ने बिना मीटर रीडिंग के बिल भेज दिए हैं, और अब बिलों को सही नहीं कर रहे हैं। सहायक अभियंता हंसराम मीणा अपने कार्यालय से फटकार देकर भगा रहे हैं। लोगो ने बताया कि खाने के पैसे नहीं हैं तो इतना बिल कहां से भरेंगे। मामले को लेकर सहायक अभियंता हंसराम मीणा ने बताया कि अधिशाषी अभियंता ने आदेश दिए थे कि जिन उपभोक्ताओं के बिल कम आते हैं उनके बिल दो सौ यूनिट के भेजो। जिसको लेकर हमने दो सौ यूनिट के बिल उपभोक्ताओं को भेज दिए। जब सहायक अभियंता से पूछा की आपको लिखित में आदेश दिए है,ं तो उन्होंने मौखिक आदेश की बात कह कर पल्ला झाड़ लिया। सहायक अभियंता को ये नहीं मालूम कि ग्रामीण अंचलो में कितने घंटे बिजली आती हैं । और एक घर में दो या तीन बल्ब जलते हैं ,तो दो महीने का पचास हजार का बिल कैसे आ सकता हैं। सहायक अभियंता अधिशाषी अभियंता के मौखिक आदेश से दो सौ यूनिट के बिल तो जारी करा दिए.लेकिन लोगो के मीटर में जो रीडिंग उसके आधार पर बिल भी दुरुस्त नहीं कर रहे हैं जिससे ग्रामीण खासे परेशान दिख रहे हैं।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement