van in fire on the Bypass -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दरगाह बाईपास पर चलती वैन में आग

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 सितम्बर 2016 8:34 PM (IST)
दरगाह बाईपास पर चलती वैन में आग
अजमेर। दरगाह बाईपास पर गुरुवार को चलती वैन में आग लग गई। देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। वैन में गैस किट लगी हुई थी। पुलिस के अनुसार आग लगने का कारण प्रथमदृष्ट्या शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है। पुलिस ने बताया कि नसीराबाद से आ रही थी वैन में दरगाह बाईपास पर अचानक आग लग गई। घटना के बाद लोगों ने वहां रास्ता रोक दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग को बढ़ता देख चालक मौके से फरार हो गया। वैन के टायरों में भी आग से धमाका हुआ, जिससे अफरा तफरी मच गई। लोगो ने तुरंत पुलिस और फायर बिग्रेड को फोन किया। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक वैन जल चुकी थी। पुलिस गाड़ी के मालिक की तलाश में जुटी है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement