जयपुर। मां वैष्णो देवी सेवा समिति की ओर से कनक बिहारी मंदिर में मां वैष्णों देवी का दरबार सजाया जाएगा। माता का दरबार 7 से 9 अक्टूबर तक रहेगा। त्रिवेणी धाम के नारायण दास महाराज व कनक बिहारी मंदिर सियाराम दास जी महाराज के सानिध्य में सजने वाले 18 वे दरबार की तैयारियां को अंतिम रुप दिया जा रहा।