Advertisement
वैभव गहलोत ने ग्रामीणों से किया संवाद, रामनवमी की शुभकामनाएं दीं

वैभव गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार ने 20 साल में जालोर, सांचौर, सिरोही क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा के सांसद ने न यहां की समस्याएं संसद में उठाईं और ना ही इस क्षेत्र के लिए कोई परियोजना लेकर आए। उन्होंने कहा कि भाजपा का डबल इंजन जालोर-सिरोही में ही नहीं पूरे देश में फेल हो चुका है। भाजपा सिर्फ झूठ का कारोबार करती है। भाजपा के सांसद आम लोगों से मिलने अपने क्षेत्र में भी नहीं जाते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार जनकल्याण के कार्य करती है। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा, अन्नपूर्णा फूड पैकेट जैसी योजनाएं आमजन के लिए बहुत फायदे की थीं, जिन्हें भाजपा ने बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही सांचौर को जिला बनाया। उन्होंने कहा कि जैसे अशोक गहलोत साहब ने जोधपुर का विकास किया वैसे ही में जालौर और सिरोही का विकास करूंगा
17 अप्रैल को रानीवाड़ा के गांवों में करेंगे जनसंपर्क
वैभव गहलोत बुधवार को रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के कुड़ा, सांतरू, करवाड़ा, दांतवाड़ा, करडा, तावीदर, सिलासन, मेड़ा, रानीवाड़ा खुर्दा सहित 40 से अधिक गांवों के लोगों से मुलाकात और संवाद करेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सांचोर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


