Urs of Hazrat Ishq Ali Shah Concludes with Kul Ritual; Thousands of Devotees Participate -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हजरत इश्क अली शाह रहमतुल्लाह अलैहि का उर्स कुल की रस्म के साथ सम्पन्न, हजारों अकीदतमंदों ने की शिरकत

khaskhabar.com: गुरुवार, 12 नवम्बर 2026 4:42 PM (IST)
हजरत इश्क अली शाह रहमतुल्लाह अलैहि का उर्स कुल की रस्म के साथ सम्पन्न, हजारों अकीदतमंदों ने की शिरकत
-दरगाह पर चादर पेश कर मांगी अमन-चैन और खुशहाली की दुआ, सूफियाना कव्वालियों ने बांधा समां जोधपुर। बकरा मंडी चांदपोल स्थित हजरत इश्क अली शाह रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह पर आयोजित उर्स कुल की रस्म के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर हजारों अकीदतमंदों ने दरगाह में हाजिरी दी और चादर पेश कर देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। कुल की रस्म के साथ उर्स के समापन की घोषणा की गई। दरगाह कमेटी के मुतवल्ली राजू खान ने बताया कि उर्स के अवसर पर धार्मिक और सूफियाना कार्यक्रम आयोजित किए गए। दरगाह परिसर में मोइनुद्दीन मनचला, सलाम मनचला, विकी मनचला, दिलशाद मनचला, इकबाल मनचला और मोईन मनचला सहित अन्य कव्वालों ने शानदार कव्वालियां पेश कीं। उनकी सूफियाना प्रस्तुतियों ने महफिल में समां बांध दिया। जायरीन देर रात तक कव्वालियों का आनंद लेते रहे।
राजू खान ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी उर्स के दौरान तकरीर, लंगर और कव्वाली के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने भाग लेकर अपनी आस्था प्रकट की।
कमेटी के सेक्रेटरी मोहम्मद सदीक ने बताया कि आयोजन में मुतवल्ली राजू खान, सरपरस्त मोहम्मद साबिर, मोहम्मद हारुन, मोहम्मद फारूक, अकबर खान, इरफान, कालू, आजम और साजिद खान जोधाणा सहित कई अकीदतमंद उपस्थित रहे। सभी ने उर्स के सफल आयोजन में अपनी सेवाएं दीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement