Unidentified miscreants attacked-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अज्ञात बदमाशों ने किया हमला

khaskhabar.com: सोमवार, 19 सितम्बर 2016 5:02 PM (IST)
अज्ञात बदमाशों ने किया हमला
मेवात। फिरोजपुर झिरका थाना इलाके में गुड़गांव-अलवर राजमार्ग से सटे पोल गांव में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक फाॅर्म हाउस पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने फार्म हाउस मालिक हसन मोहमद और नौकर बाबूखान पर चाकू और डंडों से हमला बोल दिया और मौके से करीब 9 हजार की नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुची फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस ने घायलों को अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा में भर्ती कराया। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के बारे में पता लगा लिया है और जल्द ही गिरफ्तारी होगी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement