underpass foundation stone in Udaipur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 8:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उदयपुर में मादड़ी चौराहे पर नहीं लगेगा जाम, अंडरपास का शिलान्यास

khaskhabar.com: शनिवार, 20 अगस्त 2016 6:53 PM (IST)
उदयपुर में मादड़ी चौराहे पर नहीं लगेगा जाम, अंडरपास का शिलान्यास
उदयपुर। प्रतापनगर- बलीचा बाइपास स्थित मादड़ी चौराहे पर शनिवार से अंडरपास का काम शुरू हो गया। यूआईटी द्वारा बनाए जा रहे इस अंडरपास के कार्य का गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने शिलान्यास किया। अंडरपास बनने के बाद यहा आए दिन लगने वाले जाम और सडक़ हादसों में कमी होगी। 5 करोड़ की लागत से बनने वाले इस अंडरपास से करीब 50 गांवों के लोगों को फायदा होगा। शिलान्यास के अवसर पर ग्रामीण विधायक फूलचंद मीणा, महापौर चंदर सिंह कोठारी सहित अन्य पार्षद जनप्रतिनिधि और नगर निगम-यूआईटी के अधिकारी मौजूद थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement