A Major Boost for Sporting Talent in Udaipur: Dr. Lakshyaraj Singh Mewar Donates Eight Sprint Kayaks-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उदयपुर में खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संबल : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने राजस्थान कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन को भेंट कीं आठ स्प्रिंट कयाक नौकाएं

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 नवम्बर 2026 11:15 PM (IST)
उदयपुर में खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संबल : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने राजस्थान कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन को भेंट कीं आठ स्प्रिंट कयाक नौकाएं
सिटी पैलेस में विधिवत उद्घाटन कर खिलाड़ियों को किया समर्पित, फाउंडेशन की मदद से अब तक मिल चुकी हैं कुल 24 नौकाएं उदयपुर। प्रदेश में जल क्रीड़ा (वॉटर स्पोर्ट्स) को बढ़ावा देने और युवा खेल प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर के संसाधन उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने गुरुवार (19 नवंबर 2026) को राजस्थान कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन को आठ आधुनिक स्प्रिंट कयाक नौकाएं भेंट कीं। उदयपुर के सिटी पैलेस में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान इन नौकाओं का विधिवत उद्घाटन कर एसोसिएशन और खिलाड़ियों को समर्पित किया गया। आधुनिक खेल संसाधनों से निखरेगी प्रतिभा, एशियन गेम्स व नेशनल में खिलाड़ी जीत चुके हैं 11 पदक
अब तक उपलब्ध कराई जा चुकी हैं कुल 24 नौकाएं: महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी तथा मेवाड़ के 77वें श्री एकलिंग दीवान डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की इस पहल का उद्देश्य कयाकिंग व कैनोइंग खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए उन्नत संसाधन मुहैया कराना है। उल्लेखनीय है कि फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2025 में भी एसोसिएशन को 16 नौकाएं भेंट की गई थीं। इस वर्ष दी गई आठ नई नौकाओं को मिलाकर फाउंडेशन की ओर से अब तक कुल 24 नौकाएं प्रदान की जा चुकी हैं।
खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से बढ़ा प्रदेश व देश का गौरव: फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराए गए इन आधुनिक संसाधनों का लाभ उठाते हुए राजस्थान के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स 2026 एवं नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 3 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य सहित 11 पदक जीतकर पूरे देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है।
समारोह में एसोसिएशन के पदाधिकारी व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहे मौजूद
सिटी पैलेस में आयोजित इस कार्यक्रम में राजस्थान कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवान स्वरूप वैष्णव, सचिव दिलीप सिंह चौहान, उपाध्यक्ष महेश पिम्पलकर, चेयरमैन अजय अग्रवाल, सदस्य दीपेंद्र सिंह चौहान, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक गुप्ता, प्रशिक्षक नितिन बिष्ट, सदस्य रणवीर सिंह, मयंक तथा बड़ी संख्या में एथलीट्स उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement