हिंडौन सिटी । वर्धमान नगर के लोगो के लिए अंडर पास की समस्या जानलेवा घटना का अंदेशा बना हुआ है । वर्धमान नगर वासियों को अंडरपास की समस्या से मुश्किलें बढती जा रही है। कालोनी के छात्र छात्राओं को रेल पटरी पारकर विद्यालय जाने को मजबूर है। गौरतलब है कि हिंडौन में रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज निर्माण कार्य चल रहा है । कार्य के दौरान निर्माण कम्पनी ने रेलवे फाटक से यातायात संचालन बंद कर दिया जिसके बाद वर्धमान नगर के लोगो के सामने शहर में चिकित्सालय , विद्यालय ,बस स्टैंड व मुख्य बाजार के लिए आवागमन की समस्या बन चुकी है ।
इस बारे में कालोनीवासी नरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि बीस हजार की आबदी बाले क्षेत्र वर्धमान नगर के लोगो के लिए अंडरपास की कमी से परेशानी बनी हुई है । वाहन चालको के लिए गम्भीर समस्या है । कालोनी वासी प्रदीप जैन ने बताया कि अंडर पास निर्माण को लेकर एक शिष्ट मंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया लेकिन आदेशो के बाबजूद भी कोई कार्यवाही नही हो रही है , इधर अंडर पास नही होने के कारण स्कूली बालक बालिकाओ को रेल पटरी पार करना पड़ रहा है।
इधर जिला कलेक्टर मनोज शर्मा का कहना है - हिंडौन में रेलवे अंडर पास योजना में ओवर रिज निर्माण कॉम्पी ओ स्क्रेच बनाकर रेपोर पस्तुत करने केआदेश पुर्वमे ही दे रखे है । शीघ्र ही इस समस्या के निसातरण किया जाएगा ।