Two vehicle thieves arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दो वाहन चोर गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 28 सितम्बर 2016 7:09 PM (IST)
दो वाहन चोर गिरफ्तार
जयपुर । राजधानी की करणी विहार थाना पुलिस ने मोटर साईकिल चोरी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम ) अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि शंकर लाल ने रिपोर्ट दर्ज करवायी थी कि 25 जुलाई 2016 को रात 11 बजे मेरे मकान नम्बर 14 मंगलनगर से मेरी मोटर साईकिल को अज्ञात चोर चोरी कर ले गये है। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। इस मामले में पुलिस ने अम्बेडकर उर्फ आसीफ , उस्मान उर्फ लहलू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement