Two students won three-three gold medals-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आदर्श विद्या मंदिर के दो विद्यार्थियों ने जीते तीन-तीन स्वर्ण पदक

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अक्टूबर 2016 8:54 PM (IST)
आदर्श विद्या मंदिर के दो विद्यार्थियों ने जीते तीन-तीन स्वर्ण पदक
बीकानेर। विद्या भारतीय अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा रावतभाटा (कोटा) में आयोजित 21वें क्षेत्रीय खेलकूद समारोह में आदर्श विद्या मंदिर, रघुनाथसर कुआं के चिराग चौहान एवं भजनीता साध ने तैराकी प्रतियोगिता के बाल वर्ग के तीन-तीन इवेंट में स्वर्ण पदक प्राप्त किए। विजेता विद्यार्थियों का बुधवार को आदर्श विद्या मंदिर परिसर में सम्मान किया गया। ये विद्यार्थी नवंबर में रतलाम में होने वाली अखिल भारतीय प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी हरि शंकर आचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों ने क्षेत्र स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में पदक जीतकर विद्यालय एवं जिले का गौरव बढ़ाया है। दूसरे विद्यार्थी भी इनसे प्रेरणा लेकर सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें। खेल प्रशिक्षक दिनेश कुमार साध ने कहा कि प्रतिस्पर्धा की भावना के विकास में खेलों की महती भूमिका है। अभिभावक प्रतिनिधि दिनेश चौहान ने विद्यालय की वंदना सभा की सराहना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य घनश्याम व्यास ने क्षेत्र स्तर पर हुई प्रतियोगिता के बारे में बताया तथा विद्यालय की सह शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement