two lakh seventy five thousand rupees robbed from traders-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाइक सवार तीन लुटेरों ने पौने तीन लाख रुपए से भरा बैग लूटा

khaskhabar.com: रविवार, 09 अक्टूबर 2016 3:01 PM (IST)
बाइक सवार तीन लुटेरों ने पौने तीन लाख रुपए से भरा बैग लूटा
जोधपुर। सरदारपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार रात बाइक सवार तीन लुटेरों ने टायर का व्यापार करने वाले दो भाइयों को धक्का देकर पौने तीन लाख रुपए लूट लिए। दोनों भाइयों ने लुटेरों का पीछा किया तो उनमें से एक लुटेरे ने उन पर चार फायर किए। छर्रा लगने से एक व्यापारी के कंधे पर हल्की चोट आई है। लुटेरों ने फायर किया और फरार हो गए। गौरतलब है कि जोधपुर में लुटेरे बेखौफ घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और जनता खुद को बेसहारा महसूस कर रही है। आए दिन हो रही ऐसी घटनाओं से लगता है कि लुटेरों, चोरों और बदमाशों को पुलिस का भी भय नहीं है। क्या है पूरा मामला

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement