जोधपुर। झालामंड के विशाल नगर में कीटनाशक से बीमार से हुए एक व्यक्ति की मथुरादास माथुर अस्पताल में उपचार के समय मौत हो गई। इसी प्रकार जैतारण की महिला भी रात में चल बसी। पुलिस ने गुरुवार सुबह कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
कुड़ी पुलिस ने बताया कि झालामंड के विशाल नगर निवासी 36 वर्षीय देवी सिंह पुत्र झंवर सिंह को बुधवार को दिन में कीटनाशक से बीमार होने पर मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया, मगर रात में उसकी मौत हो गई। मर्ग कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंपा गया।
दूसरी ओर जैतारण तहसील के देवलिया कला निवासी 35 वर्षीय अणचीदेवी पत्नी धर्माराम को 6 अक्टूबर को कीटनाशक सेवन से बीमार होने पर यहां रेफर किया गया। उसने भी बुधवार रात दम तोड़ दिया।