कुरुक्षेत्र। गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 104वें दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव का आगाज ध्वजारोहण के साथ कुरुक्षेत्र की उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने किया। उपायुक्त ने कहा कि शुक्रवार को गुरुकुल कुरुक्षेत्र जैसी आदर्श मूल्यपरक शिक्षा प्रदान करने वाले शैक्षिक संस्था की आवश्यकता है। कठोर अनुशासन, कड़ी मेहनत व बहुआयामी उपलब्धियों के बल पर आज यह गुरुकुल अपनी एक अलग व अमिट पहचान बनाए हुए है। हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल व गुरुकुल के संरक्षक डॉ. देवव्रत आचार्य एवं गुरुकुल प्रबंध समिति के प्रधान कुलवंत सिंह सैनी की उच्च सोच, अथक परिश्रम, बुद्धिमत्तापूर्ण निर्देशन तथा कुशलतापूर्वक किए गए कार्यों का ही प्रतिफल है कि आज यह गुरुकुल अन्य विद्यालयों के समक्ष एक उदाहरण है।
यह भी पढ़े :इन रंगों की कारों पर ज्यादा फिदा होती है लडकियांयह भी पढ़े :करनी हैं विदेश में पढ़ाई तो जरूर पढ़े