Advertisement
एटीएम बदलकर रुपए निकालने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 41 एटीएम कार्ड और नकदी बरामद

सीओ सिटी विनायक भोसले ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपी शातिर एवं अभ्यस्त किस्म के अंतरजनपदीय अपराधी हैं। इनके गिरोह ने कई जिलों में घटनाओं को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने 2 सितंबर को कोतवाली नगर क्षेत्र के चुंगी चौराहे पर एसबीआई एटीएम से एक महिला का कार्ड बदलकर अलग-अलग एटीएम से पैसे निकाले। इसके अलावा, 13 सितंबर को गोंडा के आवास विकास कॉलोनी में इंडियन बैंक के एटीएम से बैंक ऑफ महाराष्ट्र का कार्ड बदलकर धोखाधड़ी से रुपये निकाले गए।
पुलिस ने बताया कि सीतापुर और गोंडा दोनों जिलों में दर्ज मुकदमों के आधार पर आरोपियों का चालान न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इनके गिरोह में और कितने सदस्य सक्रिय हैं और अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सीतापुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


