Advertisement
लखनऊ अग्निकांड में मारे गए आदित्य की मां ने सरकार से 1 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी मांगी

सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात को लेकर कल्पना श्रीवास्तव ने बताया, "हमने मुख्यमंत्री योगी से कहा कि सर, जिस तरह आज आपके दौरे की वजह से ये सारे इंतजाम किए गए हैं, लोगों को हटाया गया, सड़कें साफ की गईं और सब कुछ तुरंत किया जा रहा है क्योंकि 'सर आ रहे हैं, मुख्यमंत्री आ रहे हैं।' अगर हादसे वाले दिन भी ऐसी ही तैयारी और मैनेजमेंट होता, तो उन 15 बच्चों की जान बचाई जा सकती थी।"
कल्पना श्रीवास्तव ने कहा, "अगर आग में किसी बड़े घर के बच्चे फंसे होते तो उन्हें तुरंत बुलडोजर से बिल्डिंग गिराकर बचाया जाता। सामान्य नागरिकों के बच्चे थे, इसलिए शासन-प्रशासन ने लापरवाही बरती और इतना बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे के लिए सरकार और शासन-प्रशासन ही जिम्मेदार हैं। हादसे के बाद सरकार के प्रतिनिधि सिर्फ सांत्वना देने पहुंचते हैं। जांच के नाम पर लीपापोती न की जाए बल्कि कड़ी कार्रवाई की जाए।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सीतापुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


