Man Shot Near Naipalapur Police Outpost in Sitapur; Brother Escapes Unharmed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीतापुर में नौपालापुर पुलिस चौकी के पास युवक को मारी गोली, भाई ने भागकर बचाई जान

khaskhabar.com: शनिवार, 14 नवम्बर 2026 09:30 AM (IST)
सीतापुर में नौपालापुर पुलिस चौकी के पास युवक को मारी गोली, भाई ने भागकर बचाई जान
सीतापुर। सीतापुर में नैपालापुर पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर शुक्रवार रात एक युवक पर फायरिंग कर दी गई। हमलावरों ने उस पर चार राउंड गोलियां चलाईं। जिसमें युवक के पीठ में गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार पक्काबाग निवासी अब्दुल मोईन अपने भाई के साथ कार से नेपालापुर स्थित नमरा हॉस्पिटल में दवा लेने पहुंचा था। इसी दौरान पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर सद्दाम पुत्र लल्लन, निवासी खैराबाद, अपने एक अन्य साथी के साथ वहां आ गया। आरोप है कि दोनों ने मोईन को घेर लिया और लड़ाई करते हुए उस पर गोलियां चला दीं। अचानक हुई फायरिंग से वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। चार राउंड गोलियां चलने के दौरान एक गोली मोईन की पीठ में जा लगी, जिससे वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि हम लोगों को गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायल के परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर सद्दाम समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला पैसों के लेनदेन का बताया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले भी इन लोगों के बीच विवाद की बात सामने आई थी।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है, जो सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जल्द से जल्द मामले की रिपोर्ट देगी। परिजनों और घायल युवक के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायल युवक का लखनऊ में इलाज जारी है। स्वस्थ होने पर उससे भी पूछताछ की जाएगी, जिससे मामले की सही जानकारी मिल सके।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement