Two arrested with illegal arms-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 दिसम्बर 2016 1:49 PM (IST)
अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार
गुरूग्राम। सैक्टर-31 की अपराध शाखा ने दो लोगों को अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ गिर तार किया है। पकड़े गए लोगों के खिलाफ सदर थाना में आम्र्स एक्ट के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पकड़े गए लोगों की पहचान यूपी के अलीगढ़ निवासी चेतन, विकास और बृजेश के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार उनके पास से अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद किया गया है। मंगलवार को अपराध शाखा को सूचना मिली कि तीन संदिग्ध लोग नाहरपुर रूपा सर्विस रोड पर खड़े हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पाकर पुलिस टीम बताए गए जगह पर जाकर घेराबंदी कर दी। इस दौरान तीन लोग वहां खड़े दिखाई दिए। शक होने पर पुलिस टीम उनकी ओर बढ़ी तो वे भागने लगे। इस पर पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी लेने के दौरान उनके पास से अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद हुआ।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement